• Sun. Aug 23rd, 2026

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दागी गई गोलियां , फेका गया बम , एक घायल

Share

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दागी गई गोलियां , फेका गया बम , एक घायल

जौनपुर।* शुक्रवार की भोर में मुंगराबादशाहपुर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में जमकर बमबाजी और गोलियां दागी गई। इस वारदात में एक बदमाश के दोनों पैर को पुलिस की गोलियां भेद डाली दूसरे को दबोच लिया गया दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घायल आरोपी पर यूपी आंध्रप्रदेश में कई मुकदमा दर्ज है उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, एक तमंचा मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस 315 बोर, 07 देशी सुतली बम, एक कुल्हाड़ी व एक जंजीर बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मे बीती रात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ शांति व्यवस्था व आपरेशन वज्र के तहत वांछित , वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर चौकी क्षेत्र सतहरिया से हाइवे पर होते हुए सुजानगंज ओवरब्रिज के नीचे पहुँचे कि वहां पर दरोगा अरविन्द यादव व विनोद सिंह टीम के साथ गस्त पर निकले थे और कर्मचारी के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के विषय मे बातचीत करने लगे कि स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ पेशेवर बदमाश एक संगठित गिरोह एक पिकअप गाड़ी लेकर क्षेत्र मे पशु चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुमता देखा गया है। इस बात पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी मे लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को जानकारी देते हुए सतर्क रहकर ड्यूटी करने की हिदायत की गयी कि कुछ समय पश्चात जनपद स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव द्वारा बताया गया कि एक पिकअप गाड़ी मे 3-4 बदमाश सुजानगंज की तरफ से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे है , जिनका पीछा स्वाट टीम के द्वारा किया जा रहा है। थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम सुजानगंज रोड की तरफ बढ़ते चले तो कुछ दूर आगे जाने पर गाड़ी की लाइट दिखाई दी जो बहुत तेजी से आ रही थी जिसके पीछे स्वाट टीम की गाड़ी लगी थी। एकबारगी हम सभी पुलिस टीम उक्त गाड़ी की घेराबन्दी किये, जिसपर गाड़ी चालक द्वारा जान से मारने की नियत से अचानक कट मारते हुए बम फेक गया, जिससे पूरा धुँआ हो गया और साथ ही जान से मारने की नियत से हम पुलिस वालों पर निशाना साधते हुए फायर किया गया लेकिन पुलिस टीम बाल बाल बच गयी । रामपुर तिराहे से गाड़ी मोड़कर तेज रफ्तार से भागे कि कुछ ही दूर पर गाड़ी बन्द कर दाहिने से उतरकर एक व्यक्ति निशाना करके जान से मारने की नियत से पुनः हम पुलिस वालो की तरफ फायर कर दिया , आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने सरकारी पिस्टल से फायर किया गया, जिससे एक व्यक्ति के दोनों पैर मे गोली लग गयी , इलाज हेतु तुरन्त पीएचसी मुंगराबादशाहपुर जौनपुर भेजा गया, एक बदमाश को मौके से पकड़ा गया , दो बदमाश भागने मे सफल रहे। जिनको अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 05.05 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में एफआईआर मु0अ0सं0 429/2024 धारा 109(1)/324(4)/125/3(5) बीएनएस , 3/25 आर्म्स एक्ट ,4/5 बम विस्फोटक अधिनियम थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा मौके से भागे हुए अभियुक्तगणो की तलाश की जा रही है ।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *