जौनपुर जिले के शिव मिश्र की बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री
करीब छः दर्जन टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहें मिश्र की लव इज फॉरेवर आगामी 10 जनवरी को हो रही तीन भाषाओं में रिलीज
नौपेड़वा(जौनपुर) कहतें हैं कि अगर इंसान के अन्दर कुछ करने की प्रतिभा हैं तो वह छिपाए नही छिपती, जरूरत बस उचित मौके मिलने के पश्चात उसे निखारने की है। इसका मिशाल बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का बेहतर अभिनय पेश कर रहें बक्शा विकास खण्ड के बरपुर गांव निवासी शिव मिश्रा जो जनपद व प्रदेश ही नही वरन देश में नाम रोशन कर रहे है। फिल्म से लेकर दर्जनों टीवी सीरियलो में बेहतरीन काम कर चुके शिव मिश्रा की बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री हो रही है। टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहें मिश्र की लव इज फॉरेवर फिल्म आगामी 10 जनवरी को हो रही तीन भाषाओं में रिलीज हो रही है। श्री मिश्र इसके अलावा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल शुभ-लाभ, और दंगल पर प्रतिदिन प्रसारित होने वाले नागमणि, मन सुंदर सहित कई दर्जन सीरियलों में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके है। अभिनय के साथ बेहतरीन गायन के क्षेत्र में भी शिव मिश्रा ने बप्पा मोरया गीत लांच कर यूट्यूब चैनल पर धमाल मचा चुके है। इसके पहले मिश्र का गाया हनुमान चालीसा भी सुपर हिट हो चुका है। शिव टीवी सीरियल काल भैरव, मन में है विश्वास, सावधान इंडिया, क्या हाल है मिस्टर पांचाल, जीत गई तो पिया मोरे सहित दर्जनो सीरियल में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं । रामनिधि मिश्र के एकलौते पुत्र शिव मिश्र 1985 से मायानगरी मुंबई की चकाचौध जिंदगी में अभिनय का प्रयास कर रहे थे पर उन्हें मौका 2007 से मिलना चालू हुआ तो फिर पीछे मुड़ कर नही देखे। बॉलीवुड एक्टर शिव मिश्र का बड़े पर्दे पर चाहे धमाके दार एंट्री हो या सजीव अभिनय से कलर्स के शो डोरी में बड़े महंत का किरदार हो या जीटीवी के शो वारिस में डॉन कि भूमिका हो। इसी तरह कुमकुम भाग्य, नागिन ये है मोहब्बते अहिल्या बाईं, कुंडली भाग्य, बालिका वधू, काल भैरव, गुड़िया रानी, यारियां 2 के बाद ये दूसरी बड़े पर्दे की पिक्चर लव इज फॉरेवर जो हिंदी, तेलुगू एवं तमिल में एक साथ लांच होने जा रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर है सालीनाश्रीनिवास व असिस्टेंट डायरेक्टर सोनू डंडोरिया फिल्म के स्टार कास्ट है। रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल बी कुमार, मुस्ताक खान, शिव कुमार मिश्र, गार्गी पटेल, चंद्रप्रकाश ठाकुर, जावेद हैदर, सलीम मुल्लानवर और गरिमा अग्रवाल है।
