स्नान के लिए घाटों पर होगी भीड़, अधिकारियों ने लिया जायजा
सैदपुर (गाजीपुर) : मकर संक्रांति पर स्नान के लिए घाटों पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद है। सोमवार की शाम तहसीलदार देवेंद्र यादव एवं नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय ने नगर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले अधिकारी द्वय बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर पहुंचे। यहां घाट पर होने वाली भीड़ के बारे में मंदिर के पुजारी मनीष गिरि से जानकारी और सुरक्ष व्यवस्था के इंतजाम के बारे में जाना। घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से नाव लगाने एवं ऊपर पुलिस के जवान तैनात कराने की बात कही। इसके बाद पक्का घाट, रंगमहल घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ को घाटों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही ऊपर मंदिरों में होन वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरकेंडिंग कराने कहा को कहा।
