• Sun. Aug 23rd, 2026

नरेंद्र मोदी विचार मंच ने किया खिचड़ी भंडारे का आयोजन

Share

नरेंद्र मोदी विचार मंच ने किया खिचड़ी भंडारे का आयोजन

जौनपुर । जनपद की गंगा जमुना तहजीब को बरकरार रखते हुए नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नवाब युसूफ रोड पर एक विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही साथ इस अवसर पर तमाम जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी के दिन प्रयोग होने वाले सामान लाई चूड़ा गट्टा आदि पैकेट में बनकर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कोतवाल मिथलेश कुमार मिश्रा ने फीता काटकर व मा भारती ने किया।तदुपतं नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष द्वारा अंग वस्तावरण देकर सम्मानित किया गया ।खिचड़ी सहभोज में लगभग 500 से अधिक लोगों ने खिचड़ी का आनंद उठाया। जिला अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है लोगों ने खिचड़ी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया है आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखना के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा जिसमें सभी की सहभागिता है। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *