• Sun. Aug 23rd, 2026

खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं देने को होगी मदद

Share

खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं देने को होगी मदद

सैदपुर (गाजीपुर) : खेल प्रतिभाओं को विशेष सुविधाएं देने व उनकी प्रतिभा को तराशने की योजना बनाने के लिए गुरूवार की नगर स्थित तहसील सभागार में कई विभागों के अधिकारियों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त बैठक ली। आगामी दिनों में खेल प्रतिभाओं को तराशने व खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों के लिए क्या और कैसे किया जाएगा, इस संदर्भ में वार्ता हुई। बैठक में जिला खेल कल्याण अधिकारी के साथ ही सैदपुर, सादात व देवकली के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भी पहुंचे थे। तहसील स्तर पर बड़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि शासन द्वारा नई खेल प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इसके लिए जल्द ही क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का संयुक्त खाता खुलेगा, जिसमें शासन द्वारा धन भेजा जाएगा और उसी धन से नई खेल प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। बताया कि केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय व यूपी सरकार के खेल मंत्रालय के गाइडलाइंस के आधार पर तहसील स्तर की खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। बताया कि इस दिशा में जो विस्तृत कार्ययोजना है, वो अगले सप्ताह होने वाली बैठक में बताई व तय की जाएगी। बताया कि इसमें हर विभाग को शामिल किया जाएगा और प्रतियोगिता के लिए क्या कार्य और कैसे करना है, किसकी मदद से करना है, इसकी जानकारी दी गई। बताया कि इसमें शासन स्तर पर धन तो आवंटित होगा ही, और अधिक धन जुटाने के लिए एनजीओ, बड़े व्यवसायी, आमजन आदि से अपील की जाएगी कि वो धन का सहयोग करें, ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम व प्रोत्साहन राशि भी दी जा सके। बताया कि इन प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी पहले जिला स्तर पर और फिर प्रदेश स्तर की टीम में चयनित होकर खेलेगा। तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, विश्राम यादव, मीना गोंड, सैदपुर व देवकली के खंड विकास अधिकारी, पीआरडी कमांडर आदि थे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *