• Sun. Aug 23rd, 2026

आईजीआरएस में लापरवाही बरतने पर लेखपाल सस्पेंड

Share

आईजीआरएस में लापरवाही बरतने पर लेखपाल सस्पेंड

कानूनगो को प्रभार खत्म कर आफिस से किया अटैच

सैदपुर (गाजीपुर) : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर एक्शन मोड में आ गए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करना भी उन्होंने शुरू कर दिया है और साफ हिदायत दी है कि शासन के कार्य में हीलाहवाली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गुरुवार को उन्होंने आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया और शिकायत मिलने पर कानूनगो का प्रभार खत्म कर उन्हें आफिस से अटैच कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इस कार्रवाई से तहसील के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि रमरेपुर गांव में एक मामले में आईजीआरएस पड़ी थी जिसके निस्तारण में लेखपाल द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। फरियादी द्वारा इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से भी गई। आईजीआरएस के मामले में लेखपाल की लापरवाही मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लेखपाल विनय दुबे को सस्पेंड कर दिया। सैदपुर के प्रभारी कानूनगो घुरहू राम द्वारा एक जमीन के पैमाइश के मामले में उगाही की शिकायत मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उनका प्रभार खत्म कर उन्हें तहसील कार्यालय से अटैच कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि आईजीआरएस सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसके निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उगाही की शिकायत मिली तो कार्रवाई तय है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि लेखपाल विनय दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है एवं कानूनगो घुरहू राम का सैदपुर का प्रभार खत्म कर उन्हें आफिस से अटैच कर दिया गया है।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *