शिवम बने जिलाध्यक्ष

सैदपुर (गाजीपुर) : भारतीय लोकवाणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे की संस्तुति पर नगर निवासी शिवम वर्मा को पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चुना गया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जाहिर की है कि शिवम व्यापारियों के हित में पार्टी से जुड़कर कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
