बांटा कंबल, योजनाओं के लाभ की दी जानकारी
सैदपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के दौलतपुर बड़िहारी गांव में ग्रामप्रधान संजय यादव की तरफ से विशाल सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1500 लोगों में कंबल वितरण किया गया एवं सरकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार आसानी से ले सकते हैं, इसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई।मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर गरीबों एवं असहायों में कंबल का वितरण किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार आसानी से इसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं, लागू की गई जिससे ऐसे लोग अपना जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने प्रधान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह, जिला परियोजना अधिकारी राजेश यादव, नायब तसहीलदार विश्राम यादव, पूर्व एमएलसी डा विजय यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह, बीडीओ धर्मेंद्र यादव आदि थे।
