हजारों लोगों की बीच भाजपा नेता को जान से मारने का प्रयास

मनबढ़ युवक ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर किया चाकू से वार

सैदपुर (गाजीपुर) : कहावत है कि ‘धन का बढ़ना ठीक, लेकिन मन का बढ़ना नहीं’, मनबढ़ इंसान गलत सही सोचे बगैर कुछ भी कर गुजरता है। खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव में एक ऐसी घटना हुई कि बरबस ही यह कहावत लोगों के मन में आ गई। एक मनबढ़ युवक ने हजारों लोगों के बीच ग्रामप्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता को चाकू मारकर जाने से मारने की कोशिश की। हालांकि फौरी इलाज मिलने के कारण प्रधान प्रतिनिधि की जान बच गई। घटना के बाद भीड़ ने युवक को हिरासत में ले लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

सैदपुर ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायत मौधा की ग्रामप्रधान इस समय भारती खरवार हैं। उनके पति अनिल खरवार प्रधानी का कार्य भी देखते हैं और कोलकाता के हावड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेता है। साथ ही वहीं पर उनका बड़ा व्यापार है। प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के दिन वह विशाल कुश्ती दंगल एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन मौधा गांव में कराते हैं। जनता के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। साेमवार को प्रतियोगिता में हजारों की भीड़ थी। सरसईं गांव निवासी युवक विकास चौहान प्रतियोगिता में पहुंचा और अनिल खरवार के पास गया। उसने भाजपा नेता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया, इसके बाद चाकू से कई बार उनके गले एवं चेहरे पर कर दिया। भाजपा नता खून से लतपथ होकर वहीं गिर पड़ें। पास में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और भाजपा नेता को इलाज के लिए विलंब किए बगैर वाराणसी भेज दिया। वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। युवक न भाजपा नेता के गले एवं चेहरे पर कई वार किए जिसके चलते उन्हें कई टांका लगाया गया। खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। युवक का प्रधान प्रतिनिधि से जमीनी विवाद था, इसी को लेकर युवक ने प्रधान पर जानलेवा हमला किया है। उसके खिलाफ संबंधित धारा के तहत मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जा रही है।
