• Sun. Aug 23rd, 2026

जियो बीपी पेट्रेाल पंप का उद्धाटन

Share

जियो बीपी पेट्रेाल पंप का उद्धाटन

नंदगंज (गाजीपुर) : वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर सिहोरी नंदगंज के पास जियो बीपी पेट्रोल पंप का उद्धाटन मंगलवार को सदर विधायक जयकिशुन साहू एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने फीता काटकर किया। सदर विधायक ने कहा कि इस स्थान पर पेट्रोल पंप न होने से लोगों को पेट्रोल एवं डीजल लेने के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों को रोजगार भी मिलेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के व्यापारिक संस्थान बढ़ने से अपरोक्ष रूप से आसपास के लोगों को भी लाभ मिलेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि पेट्रोल पंप पर शुद्ध डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री किए जाने से ग्राहकों को लाभ होगा। उन्हाेंने कहा कि पेट्रोल पंप हाईवे पर ज्यादा रहेंगे तो यात्रियों को काफी सहूलियत हाेगी। राजपति फिलिंग स्टेशन सैदपुर के प्रोप्राइटर विनीत जायसवाल ने कहा कि आज के समय हर घर में वाहन है, ऐसे में पेट्रोल पंपों की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। जियो बीपी पेट्रोल पंप के संचालक सुभाष चंद्र जायसवाल ने कहा कि ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। तहसीलदार देवेंद्र यादव, मनोज कुमार जायसवाल, सुधीर कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार जायसवाल आदि थे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *