पतंग उड़ाते समय छत से गिरा किशोर, रेफर
सैदपुर (गाजीपुर) : पतंग उड़ाते समय मंगलवार को तीसरे पहर नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी किशोर मजहर अख्तर (14) पुत्र नदीम छत से गिरकर घायल हो गया। आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया, हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। मजहर मकर संक्रांति होने के कारण छत पर पतंग उड़ा रहा था। उड़ाने के चक्कर में वह ध्यान नहीं दे पाया और छत से नीचे आ गया। उसकी चीख सुनकर घरवाले आए और उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। उसके कमर में गंभीर चाेटें आई हैं। चिकित्सक डा प्रकाश पांडेय ने बताया कि उसे स्पाइनल इंजरी लग रही थी, ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
