पूर्वांचल निधि से बनेगी आठ सड़के, स्वीकृति हेतु विधायक ने सीएम को लिखी पाती

सैदपुर (गाजीपुर) : विधायक अंकित भारती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पूर्वांचल विकास निधि से करवाने की मांग की है। उन्होंने कुल आठ सड़कों के निर्माण हेतु सीएम से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मांगी है। उन्होंने ईशोपुर गांव में अनुसूचित जाति बस्ती तक इंटरलाकिंग रोड, सौना के अड़ारे मौजा में ओमकार के खेत से सुभाष के घर तक, नसीरपुर में मुन्नीलाल राम के घर से वीरेंद्र यादव के घर तक, बहदियां में दुर्गा मंदिर से जगदंबा के घर तक, भद्रसेन में हरि यादव के खेत से सुरेंद्र के घर तक, खोजनपुर के चकवासपुर भटपुरवा में महेंद्र के घर से दिनेश राम के घर तक, हीररपुर के पहाड़पुर में पिच रोड से रामजन्म का घर होते हुए संतशरण यादव के घर तक एवं तराएं में पिच रोड से राजभर बस्ती तक इंटरलाकिंग रोड़ बनवाने हेतु सीएम से स्वीकृति मांगी है। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक कार्यों को पूरा कराने के लिए पूर्वांचल विकास निधि एवं विधायक निधि का उपयोग करेंगे।
