सीसी टीवी की मदद से पकड़े गए चोर, बाइक बरामद

सैदपुर (गाजीपुर) : पुलिस द्वारा चलाए गए आपरेशन त्रिनेत्र का लाभ आपराधिक घटनाओं के खुलासे में मिल रहा है। चोरियों का खुलासा त्रिनेत्र की मदद से पुलिस जल्द कर ले रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार को दो बाइक चोरों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई करे हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। कुछ दिन पूर्व सादात रोड पर सर्विसिंग की दुकान के सामने से बाइक चोरी हो गई थी। चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। चोरी स्थल के पास लगे सीसी टीवी कैमरे से पुलिस ने फुटेज निकाला जिसकी सहायता से चोरों की पहचान की गई। कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय हमराहियों के साथ साेमवार की रात गश्त पर थे। बहरियाबाद रोड पर तरवनियां अंडरपास के एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक मिले तो पुलिस ने उन्हें रोककर छानबीन की तो सीसी टीवी फुटेज वाले लड़कों से मिलान कराया। मिलान में बाइक चुराने वाले लड़कों से पहचान हो गई। उनके पास से दो बाइक बरामद हुई। सादात रोड पर हुई बाइक चोरी के अलावा शादियाबाद थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक भी पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद किया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर नाबालिग हरिहरपुर रामगढ़वा निवासी शुभम यादव एवं भुजौहां निवासी विपिन कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीसी टीवी कैमरे की मदद से चोरों का पता चल सका है। उन्होंने अपील किया कि सक्षम लोग अपने घर के सामने कैमरा अवश्य लगवाएं। —साइलेंसर की तेज आवाज पर सीज किया बुलट : पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने तेज आवाज के साथ चल रही बुलट को मेन रोड पर पुलिस ने रोका और जांच किया तो साइलेंसर में अतिरिक्त यंत्र लगाकर आवाज तेज किया गया था। बुलट नाबलिक चला रहा था। पुलिस ने बुलट को सीज किया। कोतवाल ने कहा कि साइलेंसर में अतिरिक्त यंत्र लगाकर तेज आवाज निकालने वालों पर कार्रवाई होगी।
