• Sun. Aug 23rd, 2026

किन्नर ड्राइवर हत्याकांड का पर्दाफाश, साज़िशकर्ता समेत

Share

किन्नर ड्राइवर हत्याकांड का पर्दाफाश, साज़िशकर्ता समेत

जौनपुर।* किन्नर के ड्राइवर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में शामिल शूटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं , उनके पास से हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल , कारतूस और बाइक बरामद हुआ है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे मृतक सोनी किन्नर के प्रापर्टी और हिस्सेदारी सामने आया है।बीते दो जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे लाइनबाज़ार थाना क्षेत्र के राशिदाबाद मोहल्ले में गोपाल शर्मा उर्फ गोपाल विश्वकर्मा की अज्ञात बदमाशों ने गोलियों बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था । इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. कौस्तुभ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पहुँचकजांच शुरू की तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाला। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित किया था। एसपी डॉ० कौस्तुभ ने गुरुवार को पुलिस लाइन में स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों के सामने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का राजफास करते हुए बताया कि किन्नरों की आय की हिस्सेदारी के चलते दूसरे किन्नर के साथ रहने वाले बृजलाल प्रजापति उर्फ अंशु प्रजापति निवासी नगहटी थाना सरायख्वाजा ने पिछले डेढ़ वर्ष से हत्या की साज़िश रच रहा था उसने विनोद कुमार बिन्द उर्फ विक्की पुत्र श्यामलाल बिन्द निवासी फूलपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर 2. प्रदीप बिन्द पुत्र सोमारू बिन्द निवासी चिकसावा थाना बरदह जनपद आजमगढ 3. अकिंत कनौजिया पुत्र दशरथ कनौजिया निवासी इमामपुर थाना खुटहन को 8 लाख रुपये की सुपरी देना तय करके हत्या करवाया था। इस वारदात के पर्दाफाश के लिए लगाई गई टीम ने साजिशकर्ता समेत तीनों हत्यारों को रामघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। अब असलहा बेचने, छिपाने और हत्यारोपियों को शरण देने वालो की पुलिस तलास किया जा रहा है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 पिस्टल, 05 जिन्दा कारतुस, 01 मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर काला रंग बिना नम्बर, 2700 रुपये नगद व घटना के बाद जलाये गये कपडो के अवशेष को बरामद किया गया। तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त मे धारा 3(5)/238 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *