• Sun. Aug 23rd, 2026

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गिनाई योजनाएं, पात्र लें लाभ 500 गरीबों में कंबल वितरण

Share

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गिनाई योजनाएं, पात्र लें लाभ 500 गरीबों में कंबल वितरण

सैदपुर (गाजीपुर) : बेलहरी स्थित उमा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित पात्र जागरुकता शिविर एवं कंबल वितरण समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने कहा कि सरकार ने गरीब एवं असहायों की सहायता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं

, जिनका लाभ लेकर वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। खाने के लिए अन्न, रहने के लिए मकान, रसोई के लिए ईंधन की व्यवस्था सरकार ने की है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, फार्मर रजिस्ट्री, पात्र गृहस्थी योजना आदि के बारे में विधिवत जानकारी ली और योजनाओं की जानकारी कैसे ले सकते हैं, इसका तरीका बताया है।

कहा कि किसी पात्र को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह इसकी जानकारी हमें दें, दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने राजस्व संबंधित मामलों के निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। कहा कि विवादों को बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।

कोई विवाद हो तो पहले कोशिश करें कि वह बातचीत से निस्तारित हो जाए। इसके बाद करीब 500 गरीब एवं असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंच के सामने बैठे लोगों के पास पहुंचकर कंबल दिया। साथ ही अलाव की समुचित व्यवस्था के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सामूहित गीत प्रस्तुत किया गया जिसे लोगों ने सराहा। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के एमडी अतुल सिंह ने किया। नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, प्रिंसपिल स्मिता, अभिषेक सिंह आदि थे। आभार विद्यालय के संस्थापक रामगोपाल सिंह ने प्रकट किया।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *