• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

पुरानी पेंशन के लिये निर्णायक होगा 2024: डा. अतुल

जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में 10 अगस्त दिन गुरूवार को रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने वाली पुरानी पेंशन बहाली महा रैली की रणनीति एवं कार्य योजना बनाने के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह वर्ष संघर्ष का वर्ष चल रहा है। इस समय नींद—चैन सब त्याग करके सिर्फ एक ही लक्ष्य एनपीएस भारत छोड़ो, पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए आर—पार की लड़ाई लड़ना होगा। पीएफ आरडीए जैसे काले कानून का खात्मा किया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल को उनके कार्यालय में सौंपा गया। मांग की गयी कि शिक्षकों की पदोन्नति के लिए पूरे जिले के सभी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अविलंब तैयार करवाया जाए। डायट प्रशिक्षुओं द्वारा किये गये असेसमेंट में 20 प्रतिशत से कम उपलब्धि बताकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का वेतन काटना या बाधित किया जाना न्याय संगत नहीं है। वेतन ससम्मान बहाल किया जाए। बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम में आनन्द यादव, रविंद्र बहादुर सिंह, दुष्यंत मिश्र, जयसिंह यादव, रिजवानुल हसन सिद्दीकी, मोहम्मद कैश, सुरेश चंद पाठक, शम्भूनाथ यादव, मयेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ संतोष सिंह, बृजेश सिंह, धीरज यादव, चंद्रशेखर यादव, संतोष कनौजिया, राम नारायण गुप्ता, शेर बहादुर मौर्य, यादवेंद्र नाथ यादव, जंग बहादुर यादव, पारसनाथ यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शिव कुमार सरोज ने किया।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *