• Sun. Aug 23rd, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने बढ़ाया कदम

Share

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने बढ़ाया कदम

महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने एक महीने निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ

जौनपुर ।अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क एक माह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हीसामपुर केराकत मे निखार ब्यूटी पार्लर केंद्र में किया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रंजीता सिंह जी ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवम उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा, संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिँह ने प्रशिक्षिका श्रीमती सरोज गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओ को स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी।

ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है, इस अवसर पर किन्नर अध्यक्ष बिट्टू किन्नर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है, बड़ी संख्या में बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने कहा कि बच्चियों को सिखाने के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा!जिससे बच्चियों के अंदर सीखने की चाह और उत्साह की भावना बनी रहेगी! कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट परिवार के तरफ से अंकित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, अनूप, जगदीश, अनि अन्य लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन और आभार सचिव मीरा अग्रहरी ने किया।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *