• Sun. Aug 23rd, 2026

अंधविश्वास फैलाने और कथित चमत्कार को लेकर विवादों में घिरने के बाद बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Share

छतरपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) में इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार की कथा चल रही है. अंधविश्वास फैलाने और कथित चमत्कार को लेकर विवादों में घिरने के बाद बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) सुर्खियों में हैं. कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं. धर्मांतरण (Religious Conversion) का मुद्दा भी गरमाया हुआ है. कल यानी शनिवार को बागेश्वर महाराज के दिव्य दरबार में एक मुस्लिम महिला बाबा का चमत्कार देखकर हैरान रह गई. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो तब हुई जब इस मुस्लिम महिला ने मंच से ही हिन्दू धर्म अपनाने की घोषणा कर दी. सुल्ताना बेगम ने लाखों की भीड़ में मंच से हिंदू धर्म अपनाया।सुलताना के मुताबिक उनको परिवार ने बहुत पहले ही त्याग दिया है और वो एक हिन्दू युवक से प्रेम करती है और उससे ही शादी करेंगी. सुलताना ने इस दौरान हनुमान जी से लेकर तमाम हिन्दू देवी देवताओं की जयकार करते हुए कहा कि अब वो हमेशा हिंदू धर्म में रहेंगी. सुलताना ने कहा कि वो बिना दबाव के हिन्दू धर्म स्वीकार कर रही है.गौरतलब है कि बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित है. इससे जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लगातार चर्चा में हैं. बागेश्वर धाम सरकार पर महाराष्ट्र की अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उन्हें चुनौती दी थी. दावा है कि इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री रामकथा बीच में ही छोड़कर नागपुर से चले गए. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में देश के साधु-संतों का एक धड़ा खड़ा है और आंदोलन की चेतावनी भी दे चुका है. सोशल मीडिया में भी इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री और बागेश्वर धाम को लेकर मुद्दा जोर शोर से गरमाया हुआ है.

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *