• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

बीडीओ आरडी यादव ने निरीक्षण कर दिया निर्देश

सिद्दीकपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा के निर्देश के क्रम में खंड विकास अधिकारी करंजाकला आर0डी0 यादव ने विकास खण्ड के ग्राम पंचायत परापट्टी, दुधौरा, पचेवारा तथा कुकुहा में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पारापट्टी के रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या मात्र 16 होने पर निर्देशित किया कि 10 जून से कम से कम 50 मजदूर लगाकर कार्य पूर्ण कराया जाय।इसी तरह देखा गया कि ग्राम पंचायत पचेवरा में 30 मजदूर कार्य कर रहे थे जिस पर जिलाधिकारी ने रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि 80 मजदूरों लगाते हुए तालाब की गहराई बढ़ाई जाय। ग्राम पंचायत दुधौरा व कुकुहा में क्रमशः 18 व 20 मजदूर कार्य कर रहे थे, रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि कम से कम 80 मजदूरों के माध्यम से तालाब की गहराई बढ़ाई जाय।उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव नवनीत सिंह, तकनीकी सहायक रमेश सिंह, रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि सभी तालाबों पर झंडारोहण का स्थल बनाने का कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिया जाय। साथ ही सीआईबी बोर्ड भी स्थापित कर दिया जाय। प्रत्येक तालाबों में इनलेट और आउटलेट का निर्माण भी प्रारंभ करा दिया जाय। अमृत सरोवर का निरीक्षण 10 दिनों के बाद पुनः किया जाएगा।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *