• Sun. Aug 23rd, 2026

विद्यार्थियों के लैपटॉप, मोबाइल व पर्स आदि समान चोरी व बरामदगी में बीएचयू छात्रा को मिली जमानत

Share

विद्यार्थियों के लैपटॉप, मोबाइल व पर्स आदि समान चोरी व बरामदगी में बीएचयू छात्रा को मिली जमानत

वाराणसी। बीएचयू सेंट्रल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों के लैपटॉप, मोबाइल व पर्स आदि समान चोरी व बरामदगी के मामले में बीएचयू की छात्रा को कोर्ट से राहत मिल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) नीरज कुमार त्रिपाठी की अदालत ने आरोपित छात्रा विभा यादव को 25- 25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व रोहित यादव ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार मुख्य आरक्षाधिकारी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने लंका थाने में 11 जनवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि बीएचयू सेंट्रल लाइब्रेरी में विगत कई दिनों से एक अज्ञात लड़की द्वारा कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जो कि टोपी व मास्क लगा कर इधर-उधर घूमते हुए कई बार विद्यार्थियो के महंगे सामान उठाते हुए सीसीटीवी में देखी गई है। विद्यार्थियों के महंगे सामान जैसे लैपटाप, टैब, एयरफोन, बैग इत्यादि इसने उठाए है। आज विद्यार्थियों द्वारा इसको रंगेहाथ पकड़े जाने पर इसके कब्जे से कई सामान बरामद हुए है। उक्त सामान व सीसीटीवी फुटेज सहित विश्वविद्यालय के प्रोक्टर कार्यालय में जमा किए हुए हैं। साथ ही लड़की को पकड़ कर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके संबंध में अनेक विद्यार्थियों ने भी थाने में शिकायत सुपुर्द की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर 12जनवरी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *