• Sun. Aug 23rd, 2026

भाजपा नेत्री सुनीता सिंह ने कुश्ती खिलाड़ी आस्था आनन्द को किया सम्मानित

Share

बेटी तुझे सलाम

कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद की बेटी ने बढ़ाया मान

भाजपा नेत्री सुनीता सिंह ने कुश्ती खिलाड़ी आस्था आनन्द को किया सम्मानित

जौनपुर। गोंडा जिले के नन्दनी नगर में आयोजित यूपी 17 स्टेट चैंपियनशिप सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद की बेटी आस्था आनन्द ने 61 किलोग्राम वर्ग भार में स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद को गौरवान्वित करने के साथ ही नेशनल ट्रायल के लिए यूपी से जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है ।

7 जून को आयोजित होने नेशनल ट्रायल में सफलता मिली तो जनपद की बेटी जार्डन में आयोजित एशिया कप में देश के लिए उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कौशल क्षमता का लोहा मनवाती नजर आयेगी । जो जिले के साथ ही प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात होगी ।

जनपद की बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित जनपद में खुशी की लहर हैं, बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है ।

इसी क्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुनीता सिंह ने कुश्ती खिलाड़ी आस्था आनन्द को सम्मानित कर हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आस्था आनन्द का प्रदर्शन हम सभी के लिए गर्व की बात है , बेटियो में अपार क्षमता होती हैं, अगर सही प्लेटफार्म व संसाधन मिले तो बेटियां राष्ट्रीय फलक पर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं । उन्होंने आस्था आनन्द की तारीफ करते हुए महिला सशक्तिकरण का बेमिसाल उदाहरण बताया।

कुश्ती खिलाड़ी आस्था आनन्द ने बताया कि उनकी सपना एशिया कप में देश के लिए सोना जीतना है , इसके लिए वह पूरी मेहनत कर रही हैं । आस्था आनन्द ने अपनी सफलता का श्रेय मां मेनका सिंह, पिता माधवानंद सिंह सहित गुरुजनों को दिया है ।

मालूम हो कि आस्था आनन्द वरिष्ठ भाजपा नेत्री ‌मेनका सिंह (क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा काशी प्रांत ) की बेटी हैं।

बेटी की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है,इस मौके पर बधाई देने वालों में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, शिवम् सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह, शिवम् सिंह गौड़ा, पत्रकार विद्याधर राय ‘विद्यार्थी ‘ सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *