• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

दिवंगत सूबेदार रामसेवक के घर पहुंचीं भाजपा प्रदेश मंत्री

पराऊगंज, जौनपुर। भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे लोकसभा मछलीशहर के विधानसभा केराकत में ब्राह्मण महासभा के डा. सुधीर मिश्र के पैतृक निवास ग्रामसभा थानागद्दी पहुंचीं जहां चौपाल लगाकर आम जनमानस की समस्याएं सुनते हुये निदान का आश्वासन भी दिया। ग्रामसभा थानागद्दी में लगे चौपाल में प्रदेश मंत्री मीना चौबे का आगमन हुआ जिनका स्वागत भाजपा मंडल संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ पंकज मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर किया। साथ ही लोकसभा मछलीशहर और विधानसभा केराकत के कई जनसमस्याओं से अवगग कराया। चौपाल के दौरान सरकार के 9 साल की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा करने के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि विगत 9 साल में भारत मोदी जी के नेतृत्व में अद्वितीय विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है जबकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में यूपी की कानून व्यवस्था सुधरी है और अपराधी भयभीत होकर यूपी से पलायन कर रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने प्रदेश मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया तो उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम डा. सुधीर मिश्र और वैदिक फाउण्डेशन काशी की अध्यक्ष शारदा सुधीर मिश्रा के संयोजन में हुआ। इसके बाद प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने आस्था के केंद्र श्री सम्बल ब्रह्म बाबा धाम में सायंकाल आरती करके मंदिर का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही लोक परंपराओं को जीवित रखने के लिए मंदिर प्रशासन को साधुवाद दिया। इस अवसर पर अशोक मिश्र, संजय मिश्र बाबा, ब्रह्मदेव मिश्र, शिवब्रत मिश्र, मनोज उपाध्याय, गौतम मिश्र, रामजन्म पांडेय, अजय जी, प्रीयंका जी, बाल गोविंद सिंह, सुशील मिश्र, शरद, आशीष आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं पत्रकार पंकज मिश्रा ने किया।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *