बीएसए ने बदलापुर में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बनगाँव पट्टी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। य़ह स्मार्ट क्लास नन्हकऊ यादव (दिनेश यादव ए.डी. बेसिक मेरठ मण्डल के पिता) के सौजन्य से संचालित हुआ। नन्हकऊ यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में प्रदेशीय महामन्त्री/जिलाध्यक्ष अनिल यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर शैलेन्द्र त्रिपाठी, पेंशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, मंत्री/प्रदेशीय उपाध्यक्ष राय साहब यादव रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्छे लाल यादव, स.अ. संजय यादव, सुधा यादव, रेनू यादव ने स्मृति चिन्ह देकर बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदलापुर ब्लॉक की प्रगति से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों के लर्निंग आउटकम में वृद्धि होगी। प्रदेशीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बदलापुर जनपद की प्रथम निपुण ब्लॉक बनेगी। इस अवसर पर प्रमोद यादव, नंद कुमार यादव, कैलाश नाथ रजक, विजय प्रकाश यादव, आनंद तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, समाज सुधारक राम आश्चर्य यादव, लल्लू यादव, एआरपीगण डॉ. ओम प्रकाश गुप्त, राज भारत मिश्र, राकेश पाल, सभी नोडल शिक्षक संकुल, वरिष्ठ अध्यापकों में राधेश्याम चौरसिया, चंद्र प्रकाश यादव, धर्म प्रकाश यादव, संजीव सिंह, अजय सिंह, डॉ. ज्योति मिश्रा, रवीन्द्र प्रसाद तिवारी, संदीप सिंह, शिलाजीत, विजय शंकर यादव, श्यामले यादव, विनोद यादव, बृजेश तिवारी, सूरज यादव, गौरव यादव, आलोक यादव, निर्मलेंदु, अनुराग मिश्र, विजय मौर्य, आशुतोष पाण्डेय, वीरेश, सुभाष, अतुल शुक्ला सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष बदलापुर उमेश चंद्र मिश्र ने सभी का आभार प्रकट किया।
