• Sun. Aug 23rd, 2026

जय श्रीराम जयघोष के साथ अयोध्या धाम के लिये बस रवाना

Share

जय श्रीराम जयघोष के साथ अयोध्या धाम के लिये बस रवाना

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम से सोमवार की सुबह आईएएस अभिषेक सिंह ने अयोध्या दर्शन—पूजन के लिए एक बस रवाना किया। बस रवानगी के पहले भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली ने पूजन—पाठ कराया जिसके बाद श्री सिंह ने नारियल फोड़कर बस में सवार रामभक्तों को श्रीराम लिखे अंगवस्त्रम पहनाकर चौकियां धाम से आगे के लिये रवाना किया। जय श्रीराम के उद्घोष से यात्रा आरम्भ किया गया जहां श्री सिंह ने जनपदवासियों से कहा कि यात्रा करने से पूर्व जिन भक्तों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के नवमंदिर का दर्शन पूजन करना है, व्हाटस नंबर 7800011101 पर जय श्रीराम लिखकर भेजें। एक लिंक आएगा जिसके खोलने पर फार्म मिलेगा। उसे भरकर भेजें तो ऐसे में आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा। इसी क्रम में सोमवार सुबह 11 बजे चौकियां धाम से ट्रायल के तौर पर एक बस रवाना किया गया। 8 फरवरी से नियमित 5 बस चौकियां धाम से अयोध्या के लिए भेजी जाएगी। इस अवसर पर राधेश्याम सिंह, मोगेश सिंह, करन सिंह, आशीष माली, ऋतुराज सिंह, विक्की यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *