दोरोगा हुए लाइन हाजिर, सीओ और कोतवाल से मांगा गया स्पस्टीकरण
जौनपुर, नौपेड़वां ।अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में लापरवाही बरतने वालों पर आखिरकार पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा की गाज गिर ही गई। एसपी ने शुक्रवार को बख्शा थाने के एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं केराकत सीओ व कोतवाल से स्पष्टीकरण मांगा है।इस कार्यवाही से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बक्शा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर शमीम अख्तर को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। केराकत में इसी तरह आईजीआरएस शिकायत का समय से निस्तारण न होने पर एसपी ने केराकत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व केराकत कोतवाल जयप्रकाश यादव से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया जा रहा है कि आईजीआईएमएस मामले के निपटारे में दो दिन की देरी हुई है। इस मामले में पीड़ित की तरफ से बार बार एसपी से शिकायत की जा रही थी
