• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

नामांकन स्थलों का डीएम—एसपी ने किया निरीक्षण *बदलापुर, जौनपुर।* जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने स्थानीय तहसील में न्यायालय नायब तहसीलदार बदलापुर कक्ष में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु नामांकन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारी बदलापुर ऋषभ देशराज पुण्डीर से नामांकन की जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि नामांकन कक्षों के सी.सी.टी.वी. सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट, वीडियोग्राफी सुव्यवस्थित रहे। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सल्तनत बहादुर पोस्ट डिग्री कॉलेज बदलापुर में बनाये गए मतगणना स्थल का जायजा लेते हुये उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम और मतगणना रूम पास-पास होना चाहिए और उसमें आने—जाने का रास्ता अलग अलग होना चाहिए। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श (मीडियम स्कूल) पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णानगर बदलापुर में बनाये गये मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह को मतगणना केन्द्र पर मतदाताओं के लिये पीने के लिए पानी, धूप से बचने के लिए शेड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार बदलापुर, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *