पांच दिवसीय बकरी पालन रोजगारपरक प्रशिक्षण का हुआ समापन
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर पांच दिवसीय रोजगार परक बकरी पालन की तकनीक प्रशिक्षण का समापन शनिवार को किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बक्शा के बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबधंक रत्नाकर दूबे ने मौजूद लोगों के बीच किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने एवं उससे जुड़े कागजातों के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक हरिओम वर्मा ने बकरी पालन व उससे होने वाले लाभों की जानकारी के साथ बकरियों के रखरखाव आहार एवं प्रबंधन पर चर्चा की। पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रुपेश सिंह ने बकरियों में लगने वाले रोग एवं बचाव तो केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने किसानों से बकरियों के भोजन प्रबंधन के विषय पर एक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने जताया।
