• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

आईजीआरएस की शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निस्तारित हो: डीएम

*जौनपुर।* जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में आईजीआरएस संबंधी समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारित कराया जाय। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण आख्या समय से अपलोड न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्य प्राथमिकता है। इसका निस्तारण स्वयं अपनी निगरानी में करें और शिकायतों का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए शिकायत के सम्बन्ध में उसकी संतुष्टी अवश्य जान ले। उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गलत आख्या लगाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी और शिकायतों को किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने दिया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय राम अक्षयबर चौहान, गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *