

BREAKING NEWS…*मेले में धर्मांतरण के खेल का खुलासा, मदरसा शिक्षक समेत तीन गिरफ्तार*माघ मैले प्रयागराज में धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। यह रैकेट मेला क्षेत्र में धार्मिक किताबों के साथ ही आपत्तिजनक साहित्य भी बंटवाने का काम कर रहा था।इस मामले में सरगना मदरसा शिक्षक महमूद हसन गाजी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 204 धार्मिक किताबों के साथ ही आधार कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि सरगना मदरसा शिक्षक महमूद हसन ने पूछताछ में बताया है कि इस काम के लिए उसे यूएई के अबूधाबी से फंडिंग होती थी। वह बदमें पैगामे बहदानियत नाम की संस्था का संचालन करता है और इसका अध्यक्ष भी है। खास बात यह कि उन्होंने ऊपर तो हिंदू धर्म से संबंधित किताबें लगा रखी थीं लेकिन इनके नीचे बड़े पैमाने पर इस्लाम से संबंधित किताबें रखी थीं। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम आशीष कुमार गुप्ता व नरेश कुमार सरोज बताया। हालांकि थाने लाकर तलाशी लेने पर उनके पास मो. मोनिश और समीर नाम के दो आधार कार्ड मिले।
