
वटेश्वर धाम में एक बार फिर क्रिकेट का महाकुंभ
क्रिकेट की आठवें सीजन में इस बार महज 16 सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच महा मुकाबला 21000/– विजेता के साथ 7500/– उपविजेता और चमचमाती ट्रॉफी इनाम में है l 21 जनवरी से प्रतियोगिता की शुरुआत की जावेगी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर फाइनल का महासंग्राम आयोजित किया जावेगा, जिसकी तैयारियां अपने चरम पर है। दरअसल यह टूर्नामेंट अपने नियम तथा खिलाड़ी भावना के मद्देनजर क्षेत्र में सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है इसकी लोकप्रियता बरेला परीक्षेत्र में सबसे आगे रखी गई है। वटेश्वर धाम वासियों ने क्रिकेट प्रेमी दर्शक तथा खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।
