• Sun. Aug 23rd, 2026

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा एवं 50 लाख से ऊपर योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की

Share

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा एवं 50 लाख से ऊपर योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की

जौनपुर –* जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा एवं 50 लाख से ऊपर योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि एक लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे गांव चिन्हित किया जाए, जिनमें पात्र लाभार्थियों की संख्या अधिक हो और आयुष्मान कार्ड कम बने हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज की संख्या बढ़ाएं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि यूपीपीसीएल के द्वारा दो एवं आरईएस के द्वारा दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मार्च तक पूर्ण कर हैंडओवर कराना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालयों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां पर सामुदायिक शौचालय पर दुकानें खोली जा सकती हैं उसका सर्वे कर ले। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण बाजारों के सुंदरीकरण करने हेतु कार्य योजना बनाएं। अधि0 अभियंता सिचाई के द्वारा बताया गया कि सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया गया है और सील्ड सफाई के कार्य की जांच नामित अधिकारियों के द्वारा की गई है। जिलाधिकारी ने नई सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अधी0अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि मार्च महीने तक निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं और विवादित सड़क पर टीम भेजकर जांच कराते हुए सड़क का निर्माण कराएं। निराश्रित गो-आश्रय स्थल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी गो-शालाओं में एडीओ पंचायत, सचिव एवं पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से जांच की जाए और आवश्यक सुविधाओं जैसे भूसा, हरा चारा, चोकर एवं बारिश को देखते हुए अभी से तैयारी कर ली जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमएस पुरुष को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं रख-रखाव की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जाए। उन्होंने सीएमएस महिला को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों के चादर रोस्टर के अनुसार बदलना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन आशाओं के द्वारा सरकारी अस्पतालों में कराए गए प्रसव की संख्या जीरो है उन पर कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने गांव में नाली और सोख्ता बनाए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी को निर्देश दिया कि गलत खाते में पैसे भेजने वालों की जांच करते हुए कार्यवाही की जाए।उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि आवास के नाम पर पैसे लेने की शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी तहसीलों में विस्तृत अध्ययन करते हुए नीलामी के बाद कितने पट्टे स्वीकृत हुए हैं अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने दुग्ध समितियों को लक्ष्य के सापेक्ष सक्रिय करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति बढ़ाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी0बी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *