• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

जी-20 बैठक के दौरान एनडीआरएफ रहेगी तैनात

वाराणसी। जनपद में 11 से 13 जून तक जी-20 के होने वाले डेवलपमेंट मिनिस्टर्स की बैठक के आयोजन के दौरान एनडीआरएफ की टीमों को मनोज शर्मा उपमहानिरीक्षक 11 एनडीआरएफ वाराणसी के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन वाराणसी से समन्वय के साथ तैनात किया जा रहा है।एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू मोटर बोट, वाटर एंबुलेंस और बचावकर्मियों के साथ वाराणसी के गंगा नदी के घाटों पर मौजूद होंगे। इन टीमों में गोताखोर, पैरामेडिक्स, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय व अन्य बचाव उपकरण शामिल होगें। इसके साथ ही जी-20 के बैठक वाले स्थानों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की विशेष प्रशिक्षित सीबीआरएन (केमिकल, बायोलोजिकल, रेडिओलोजिकल और न्यूक्लियर) टीम तथा सीएसएसआर (कोलैप्स सट्रकचर सर्च एन्ड रेस्क्यू) टीम को अत्याधुनिक राहत-बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया जाएगा जो किसी भी प्रकार की आपदाओं के दौरान राहत-बचाओ ऑपरेशन को पूरा करने में सक्षम होगी।श्री शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए विशेष गर्व का विषय है कि जी-20 के दुनियाभर के प्रतिनिधि पुनः वाराणसी आ रहे हैं और उनकी सुरक्षा का दायित्व हमें मिला है। काशी दुनिया का सर्वाधिक प्राचीन शहर है तथा यहां का आतिथ्य उन्हें काशी और भारत देश की अच्छी छवि में ले जाने के लिए प्रेरित करेगा।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *