ग्राम पंचायत गढ़ाबाघराय में खेल कूद का उद्घघाटन करते नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा

( नौपेड़वा जौनपुर) बक्शा विकास खंड के गढ़ाबाघराय गाँव में रविवार को नेहरू युवा मंडल का खेल कूद करने का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष एवं नेहरू युवा मंडल संघ के बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने फीता काट कर बाली बाल खेल कूद करने का उद्घघाटन किया और फिर गाँव के युवाओं ने खेल कूद करना चालू किया भारत सरकार के इस संगठन का खेल कूद करने का कार्यक्रम गाँव में करवाया गया है ये खेल कूद का कार्यक्रम मिशन खेलो इंडिया के तहत करवा गया है इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा सचिव राम सिंह मंत्री दीपक विश्वकर्मा फूल चंद्र विश्वकर्मा आदि लोग रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल एवं युवक मंगल दल अध्यक्ष चुरावनपुर शिव कुमार उपाध्याय ने किया
