प्रयागराजबागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर भरी हुंकार
,माघ मेले में आकर पावन गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई,सनातन धर्म को
एकजुट करने और हिंदू राष्ट्र को लेकर संगम तट से दिया बड़ा संदेश,माघ मेले में देश के कोने-कोने से आए साधु संतों का भी लिया आशीर्वाद,साधु संतों का आशीर्वाद लेने के बाद निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे,धीरेंद्र शास्त्री ने व्यास मंच से गंगा मैया की जय, तीर्थराज प्रयाग की जय, सब संतों की जय के जयकारे लगवाए,गौ माता की जय और हिंदू राष्ट्र की जय के भी धीरेंद्र शास्त्री ने जयकारे लगवाए,धीरेंद्र शास्त्री ने गंगा मां को प्रणाम करते हुए कहा कि अगर हम सब एक साथ हों तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा,धीरेंद्र शास्त्री ने कहा ना हम कोई राजनेता है ना हमें राजनीति करनी है,कहा माघ मेले में हम पूज्य संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं,धीरेंद्र शास्त्री ने कहा जिनके ऊपर संतों की कृपा हो जाती है वह निर्बल ही सबल बन जाता है,कहा तीन बनावत देश को संत, सती और सूर्य,तीन मिटावत देश को कालर, कपटी धूर्त,धीरेंद्र शास्त्री ने कहा संसार संतों के तपोबल चलता है,जो संतों का आशीर्वाद लेकर चलता है जहां जाता है झंडा गाड़ कर आता है,कहा हम जैसा हठीला व्यक्ति अगर नालायक से बोलने लायक बन जाए तो यह संतो की कृपा से ही संभव है,संतो से ही दुनिया में रहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों की रक्षा और सुरक्षा होती है,व्यास मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हिंदू राष्ट्र के साथ कौन-कौन है,पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने हिंदू राष्ट्र का समर्थन किया,धीरेंद्र शास्त्री ने जात पांत को तोड़कर हिंदुओं के एक होने का भी आह्वान किया,कहा अगर सभी सनातन धर्मी एकजुट हो जाएं तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती,कहा माघ मेले में देश भर से आए साधु संतो के चरणों की धूल को माथे से लगाने का सौभाग्य मिला,निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया,धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम की जय और सतुआ बाबा जय के भी जयकारे लगवाए,मेजा के लिए निकलने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धीरेंद्र शास्त्री के काफिले को रोक लिया,धीरेंद्र शास्त्री कार का सनरूफ खोल कर खड़े हो गए और लोगों को दर्शन दिया,माघ मेले में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दर्शन कर लोग भी खासे उत्साहित दिखे,साधु संतों और श्रद्धालुओं ने उनके हिंदू राष्ट्र की मुहिम का पुरजोर समर्थन किया है।