• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

व्यापारियों के साथ बैठक कर सुनी गयीं समस्याएं

जालौन। कोतवाली में व्यापारियों की समस्या और उनके समाधान के लिए सिरसा कलार, कुठौंद व जालौन के व्यापारियों के साथ बैठक की गई जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।जानकारी के अनुसार कोतवाली परिसर में सीओ रविंद्र गौतम की अध्यक्षता में जालौन, कुठौंद व सिरसाकलार के व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें व्यापारियों की समस्याएं सुनी गई और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ रविंद्र गौतम ने व्यापारियों से कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के बाहर कम से कम एक सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं। इसके अलावा बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए दुकान के बाहर फुटपाथ पर न कोई व्यापारी अपना सामान लगाए और न ही फुटपाथ को रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को किराए पर दें।बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने अपनी ओर से झंडा चौराहे पर हाईक्वालिटी के चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की घोषणा की। व्यापारी नीरज अग्रवाल ने मांग करते हुए कहा कि बाजार में ठेले ठिलिया वालों को परेशान न किया जाए और न ही उनके चालान काटे जाएं। इसके अलावा तरूण पुरवार, नौशाद आदि ने बिना देखे समझे ऑनलाइन चालान न कराने की भी मांग की। इस अवसर पर कोतवाल समीर सिंह, कुठौंद थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष देवांशु अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मयंक गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रदीप जाटव, जाफर सिद्दीकी, अंकित गुप्ता, प्रसून अग्रवाल, पंडित रामआसरे कुठौंद, निखिल पोरवाल, काजिम अली, आफताब अहमद, पूरम विश्वकर्मा, मोहम्मद शरीफ, दीपू पुरवार, तरूण पुरवार आदि मौजूद रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *