• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

अयोध्या से आये पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र का हुआ वितरण

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अयोध्या से आये पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र व अयोध्या मंदिर की तस्वीर का वितरण करने का कार्य रामभक्तों द्वारा घर-घर किया गया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने तथा शाम को हर घर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की गई। रामभक्तों द्वारा अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत शाहगंज में घर-घर जाकर वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक रुपेश जायसवाल, संजय अग्रहरी, वेद प्रकाश जायसवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी धीरज पाटिल, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री देवेश चंद्र जायसवाल, हनुमान जी, श्रीराम अग्रहरि, श्रीश अग्रहरि, सिकंदर साहू, चंदन जायसवाल, अश्वनी अग्रहरि द्वारा प्रतिदिन एक-एक घर जाकर पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र व अयोध्या मंदिर की तस्वीर का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक रूपेश जायसवाल ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अपने नजदीक मंदिरों में सुबह 11 से 2 बजे तक पूजा पाठ करें। शाम को दीपावली की तरह पूरे घर में दीपक जलायें।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *