• Sun. Aug 23rd, 2026

सैदपुर के देवब्रत ने चंदौली के सत्यम को दी पटखनी

Share

सैदपुर के देवब्रत ने चंदौली के सत्यम को दी पटखनी

सैदपुर (गाजीपुर) : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री श्री 1008 महात्यागी बाबा श्यामदास अखाड़ा समिति की ओर से रंगमहल घाट पर विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, मऊ समेत कई जिलों से आए पहलवान ने जोर आजमाइश की। विजेता पहलवानों को समिति की तरफ से पुरस्कृत किया गया। बड़ी कुश्तियां बराबरी पर छूटी। जौनपुर के पहलवान राजबहादुर एवं वाराणसी के मोहित पहलवान के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। करमपुर के सोनू पहलवान एवं प्रदुम्मन भुजारी के बीच की कुश्ती भी रोमांचक रही, लेकिन बराबरी पर छूटी। करमपुर के प्रिंस पहलवान एवं गाजीपुर के वीरेंद्र के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रदुम्मन भुजाड़ी ने भीमापार के आयुष, कोटिशा के देवब्रत ने चंदौली के सत्यम को पटखनी दी। भीमापार महारथी ने गाजीपुर के अंकित को पटखनी दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुजारी विजय एवं कल्लू मिश्रा ने बजरंग बली की पूजा कर किया। वरिष्ठ पहलवानों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में आलोक यादव, संतोष सोनकर, पूर्व सभासद राजेश सोनकर, रामदरश यादव, रामकिशुन, अरविंद, चंदन सोनकर आदि थे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *