अलाव तापते समय झुलसी वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत
जौनपुर लाइन बाजार थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम सुल्तानपुर दरवेशअली खान की रहने वाली वृद्ध महिला की जलने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। बताते चले कि उक्त ग्राम निवासी राजेश कुमार की पत्नी जगवती देवी एक जनवरी को अलाव तापते समय बुरी तरह झुलस गई थी। जिसको उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 27 जनवरी की सुबह 10:00 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
