सोनानन्दन क्लब बक्शा यादवेश क्रिकेट मेला के अगले दौर में

नौपेड़वा यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे हैं यादवेश क्रिकेट मेला के 41वे संस्करण में आज का मुकाबला सोनानन्दन क्लब बक्शा और टीडी कॉलेज के बीच में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर सोनानंदन क्लब बक्शा ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और टीडी कॉलेज की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीडी कॉलेज की टीम ने 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। श्रीश ने 26 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। विश्वजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 11 रन लेकर चार सफलताएं अर्जित की।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनानन्दन क्लब बक्शा की टीम ने 14वे ओवर में ही 142 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।आदित्य ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली।इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच आदित्य रहे।इस मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और भीमराव रहे।कमेंट्री दीपक यादव, सौरभ यादव ने किया। स्कोरिंग सुंदरम ने किया।आज के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेवा के जवान सचिन यादव और शिक्षक मोहम्मद ईशा रहे। आयोजक मंगल यादव ने सभी को आभार प्रकट किया।
