• Sun. Aug 23rd, 2026

हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी श्री सन्त गाड्गे जी की जयन्ती

Share

हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी श्री सन्त गाड्गे जी की जयन्ती

जौनपुर। नगर के केराट कोट (केरारवीर मन्दिर) के पास स्थित नवनिर्मित श्री सन्त धोबी धर्मशाला प्रांगण में बाबा सन्त गाड्गे जयंती मनायी गयी जिसकी अध्यक्षता श्री सन्त गाड्गे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गाड्गे जी की प्रभातफेरी के साथ हुई जो प्रातः 10 बजे से भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित धर्मशाला पहुंचकर सभा के रुप में परिवर्तित हो गयी। सभा का शुभारम्भ गाड्गे जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित से हुआ जिसके बाद मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश चैधरी पूर्व विधायक केराकत, मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं ज्ञान प्रकाश सिंह भाजपा नेता सहित जनपद के अन्य गणमान्य रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने कहा कि आज समाज जाग उठा है और संगठित है। जो समाज हित में कार्य करेगा, समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोगी बनेगा। दिनेश चैधरी ने समाज के युवाओं को समाज को ऊंचाई पर लाने के लिए आगे आना होगा। ऐसे युवाओं के साथ मैं हमेशा आगे रहूँगा। अन्त में उपस्थित लोगों ने प्रसाद लिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कन्नौजिया ने किया। अन्त में प्रदेश महामंत्री हरिशंकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर कन्नौजिया, नन्द लाल कन्नौजिया, राजकुमार कन्नौजिया, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कुमार कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, डा. दिनेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, कन्हैया लाल कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया सहित सैकड़ों स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *