• Sun. Aug 23rd, 2026

खुद ऑनलाइन शॉपिंग कर सामान मंगवाते थे डिलीवरी ब्वाय, फिर बिना पेमेंट के कंपनी को लगाते थे चूना*

Share

BREAKING NEWS…*खुद ऑनलाइन शॉपिंग कर सामान मंगवाते थे डिलीवरी ब्वाय, फिर बिना पेमेंट के कंपनी को लगाते थे चूना*देहरादून शहर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने की आड़ में कंपनी को ही चूना लगा देते थे।आरोपित खुद कंपनी से सामान मंगवाते थे और फिर पार्सल को खोलकर उसमें रद्दी भरकर वापस कंपनी को भेज देते थे।आजियो कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले चार डिलीवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों ने कंपनी से कुछ ही दिनों में करीब 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपितों के पास से कंपनी का माल और कुछ पालीथिन बरामद की गई हैं।आरोपितों की पहचान सलीम अली निवासी घड़ी गोखन, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, जयप्रकाश उर्फ दीपक झा निवासी ग्राम कनहोई थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा बिहार, रोहन उर्फ दीपेंद्र चौधरी निवासी गोशन नगर, नागवास जनपद मधुबनी बिहार और बंटी निवासी खगौल रोड रामपुर दीनापुर थाना खगोल रामपुर पटना बिहार के रूप में हुई है। कुछ अन्य आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपितों के पास से कंपनी का सामान भी बरामद हुआ है।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *