प्रेस नोट दिनांक 27-07-2023 जनपद सिद्धार्थनगर
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में ग्राम प्रहरीगण के मध्य साइकिल, टार्च, छाता, सीटी इत्यादि आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया ।

अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 27-07-2023 को रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में जनपद में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रहरीगण को साइकिल, छाता, सीटी, आई-डी कार्ड इत्यादि आवश्यक वस्तुये प्रदान की गयी

। महोदय द्वारा बताया गया कि ग्राम चौकीदार पुलिस की प्रथम कड़ी है । इनके पास गांव की हर गतिविधि की जानकारी रहती है । जिसकी खबर थाने तक पहुंचाने का कार्य इनके द्वारा किया जाता है । इनके द्वारा पुलिस को सूचनाऐ मिलती रहती है

। प्रदान की वस्तुओं के उपयोग से ग्राम प्रहरीगण को आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने में सहूलियत प्राप्त होगी । जिससे कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा ।

प्रत्येक मौसम मे, रात्रि में किसी भी चौकीदार को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहें इसलिए साइकिल व टार्च आदि प्रदान की गई है । उन्होंने चौकीदारों से कहा कि क्षेत्र में जो भी सूचना हो उसे तत्काल पुलिस को दें, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके और शांति व्यवस्था बनी रहे । नयी साइकिल व अन्य सामग्री मिलने से प्रहरीगण के चेहरे पर खुशी छलक रही थी । इस अवसर पर गर्वित सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन, अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर, देवी गुलाम क्षेत्राधिकारी बांसी, जयराम क्षेत्राधिकारी इटवा, भूतनाथ गुप्ता प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
