• Sun. Aug 23rd, 2026

व्यापार मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के द्वारा दिया

Share

व्यापार मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के द्वारा दिया

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशन पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में एक ज्ञापन व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को देते हुए यह निवेदन किया कि यह ज्ञापन प्रधानमंत्री जी तक समय से पहुंच जाए ज्ञापन में ऑनलाइन व्यापार से संबंधित निम्नलिखित 6 समस्याओं को बताते हुए अभिलंब इस पर ध्यान देने का निवेदन किया जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने निम्न मांगों को सांसद जी को बताते हुए ज्ञापन दिया,1- ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर विक्रेताओं का केवाईसी अनिवार्य किया जाए, 2- ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनिया लगातार वित्तीय घाटे दिखा रही है, 3- ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को थोक विक्रेताओ के रूप में व्यापार नहीं करना चाहिए, 4- सरकार के सहयोग से संचालित एमएसएमई विक्रेता नुकसान की तरफ अग्रसर हो रहे हैं, 5- एमएसएमई विक्रेता अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते,6- ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी कर्मियों को कर्मचारी के रूप में माना जाए, उपरोक्त मुद्दे विशेष रूप से व्यापार एमएसएमई और उपभोक्ताओं को प्रभावित करते हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने और विनीयमन अधिनियम (रेगुलेटिंग एक्ट) बनाने की आवश्यकता है, यह विनियमन निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और एकाधिकार एवं अनैतिक प्रथाओं पर अंकुश लगाएंगे, प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, राजदेव यादव, मनोज कुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, अरशद कुरैशी और अनिल वर्मा उपस्थित रहे

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *