
*जानवरों का धड़ से अलग सिर व अन्य अवशेष मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प*जौनपुर – सरायख्वाजा थाना अंतर्गत लपरी गांव में गौशाला से चंद कदमों की दूरी पर रेलवे लाइन के निकट झाड़ियों में कई जानवरों के धड़ से अलग सिर व शरीर के कुछ अवशेष मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरस। जानवरों का धड़ से अलग सिर मिलने की सूचना पर मौके से पहुँची थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। बताते चले कि कुछ दिन पूर्व कुछ ऐसा ही एक मामला जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार के निकट सेवई नाला का प्रकाश में आया था जहाँ लगभग दस जानवरों का धड़ से अलग सिर मिला था जिसमें थाना प्रभारी द्वारा यह अवगत कराया गया था कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अभी जहाँ एक थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व दस की संख्या में जानवरों के धड़ से अलग सिर मिलने पर कार्यवाही में जुटी थाना पुलिस ने यह बताते हुए कि गौ हत्या कहीं और की गई है सिर यहां फेंका गया है। वही एक बार फिर दूसरे थाना क्षेत्र में पुनः जानवरों के कटे सिर व शरीर के कुछ अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है जिसको लेकर लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची सरायख्वाजा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
