• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

“गंगा सप्तमी पर यही पुकार स्वच्छ गंगा निर्मल धार””

गंगाधर की कृपा से हुआ गंगधार का स्वर्ग से शुभागमन”

“गंगा को जटाओं में धर महादेव हुए गंगाधर

“राजघाट पर नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियानकहा- गंगा की सफाई भी गंगा की पूजा है

भगवान श्री हरि विष्णु के चरण कमलों से निकली ब्रम्हा के कमंडल से होकर शिव शंकर के जटाओं में समाहित होने वाली माँ गंगा के अवतरण दिवस गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर नमामि गंगे ने राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।संस्था के सदस्यों ने श्रमदान कर गंगा तलहटी में पड़े निर्माल्य आदि सामग्रियों को दूर कर कूड़ेदान में निस्तारण हेतु भेजा।

स्नानार्थियों को जागरूक करते हुए नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि देवाधिदेव महादेव ने माँ गंगा को अपने जटाओं में धारण किया तब से उन्हें गंगाधर नाम से जाना जाता है।उन्ही की कृपा से आज माँ अपने सामान्य वेग में जनकल्याण का कार्य कर रहीं हैं।गंगा की सफाई भी गंगा की पूजा है।महिला श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए कहा कि माँ गंगा के पूजन के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।गंगा तट स्वच्छ नज़र आएं तथा गंगा निर्मलीकरण अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।गंगा स्वच्छता के नारों को बुलंद कर हम सबकी है यही पुकार स्वच्छ गंगा निर्मल धार, सबका साथ हो गंगा साफ हो, हम सबने यह ठाना है गंगा को स्वच्छ बनाना हैं आदि का उद्घोष कर गंगा निर्मलीकरण के संकल्प को दोहराया।गंगा जयंती के उपलक्ष्य में स्नान-दान के पावन पर्व पर गंगा तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थीं।आयोजन में महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, शिवांगी पांडेय, जय विश्वकर्मा आदि रहें।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *