• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

अस्थायी अतिक्रमण व पार्किंग के विरूद्ध यातायात पुलिस ने चलाया सघन अभियान

जौनपुर। नगर कोतवाली तिराहा से सुतहट्टी तिराहा तक अस्थायी अतिक्रमण व पार्किंग के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया। सब्जी मंडी में अनावश्यक अतिक्रमण साफ कराया गया। साथ ही सुतहत्ती तिराहा पर स्थानीय व्यापार मंडल से एक अनौपचारिक बैठक यातायात निरीक्षक के बीच की गई जिसमें यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव मांगे गए है।स्थानीय लोगों द्वारा सुतहट्टी से सब्जी मंडी के बीच बहुतायत मात्रा में ई रिक्शा के इकट्ठा हो रहे हैं जिससे आए दिन बहुत जाम होने की शिकायत की। साथ ही इस पर सुझाव दिया गया है कि जाम से बचाव एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने हेतु सुतहट्टी से कमर्शियल वाहन एवं ई रिक्शा का डाइवर्जन लगाये जाने पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि भंडारी की ओर से आने वाली ई रिक्स व कामर्शियल वाहनों को सुतहट्टी से मोड़कर अटाला मस्जिद तरफ घुमाया जाय। जो लोग कोतवाली जाना चाहेंगे, वह अटाला से दाहिने मुड़कर कोतवाली चोराहा जाएंगे और जो लोग सद्भावना की ओर जाना चाहेंगे, वह सभी साही किला होते हुए निकलेंगे किंतु जो लोगों ओलंदगंज, कोतवाली, भंडारी जाना जाएंगे, उनके लिए पूर्व की भांति व्यवस्था लागू रहेगी। इस व्यवस्था को विचार—विमर्श कर सोमवार से ट्रायल के रूप में लागू कराया जाएगा।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *