राष्ट्रीय एकीकरण शिविरार्थियों को कुलपति ने किया रवाना

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा 19 मार्च से 25 मार्च तक जगन्नाथ वेद कर्मकांड महाविद्यालय पुरी ओडिशा में चलने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभाग करने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में चार स्वयंसेवक तथा चार स्वयंसेविकाओं के सहभागिता दल को कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने शिविरार्थियों को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर सहायक कुलसचिव श्रीमती बबीता सिंह ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार यादव एवं कुलपति जी के निजी सचिव डॉ.लक्ष्मी प्रसाद मौर्य आदि उपस्थित रहे।
