• Sun. Aug 23rd, 2026

डीएम ने पूछा सवाल तो बच्चों ने बेबाक़ी से दिया जबाबताहिरपुर में डिस्कवरी लैब व डीहजहनिया कम्पोजिट स्कूल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Share

डीएम ने पूछा सवाल तो बच्चों ने बेबाक़ी से दिया जबाबताहिरपुर में डिस्कवरी लैब व डीहजहनिया कम्पोजिट स्कूल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा गुरुवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आये। क्लास रूम में चाक डस्टर लेकर ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर बच्चों से हल करवाया तो डिस्कवरी लैब में रखे संयंत्रों के बारे में पूछा। सही जबाब मिलने पर उन्हें शाबासी भी दिया। मालूम हो कि गुरुवार को 12 बजे जिलाधिकारी अनुज झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, डीसी एमडीएम अरुण मौर्य, विंध्यवासिनी उपाध्याय के साथ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय डीहजहनिया पहुँचे। वहां 5वीं कक्षा में जाकर छात्र कोमल प्रजापति से कठिन शब्द ब्लैक बोर्ड पर लिखवाये जिसका उसने सही जबाब दिया। इसके बाद 8वीं कक्षा में छात्रा प्रिया से लघुतम के सवाल व मोनी यादव से भिन्न से सम्बंधित सवाल स्वयं बोर्ड पर लिखकर लगवाया जिसका बच्चों द्वारा सही उत्तर देने पर बच्चों को शाबासी दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाकर चेक किया तो सभी मौके पर उपस्थित मिले। इसके बाद वे ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय पहुँचे जहां डिस्कवरी लैब में बच्चों से लगे उपकरणों के बारे में जानकारी लिया जिसमें स्मिता वर्मा से दिन—रात, वैष्णवी सिंह से मानव फेफड़े की क्रियाविधि व गरिमा से पवन चक्की के बारे में सवाल किया तो बच्चों से बखूबी जबाब दिया। इसके बाद वे 5वीं कक्षा में मानवी व दिव्यांशु से बड़े गणितीय अंकों को ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह से बच्चों की जिज्ञासू बनाने, उन्हें स्वयं विज्ञान व भौगोलिक तथ्यों की जानकारी हासिल करने के लिये डिस्कवरी लैब में इनसाइक्लोपीडिया (विश्वज्ञान कोष) व टच स्क्रीन के कम्प्यूटर रखने की सलाह दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी न्याय पंचायतों में बड़ी ग्रामसभा के चयन की प्रक्रिया गतिमान जल्द ही जिला पंचायतराज अधिकारी से समन्वय स्थापित करके डिस्कवरी लैब की स्थापना और आप द्वारा दिये सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *