• Sun. Aug 23rd, 2026
Share

कब स्वीकार करोगे भाईसजना-संवरना..

.नक़ल उतारना,आंखों का चमकाना-मटकाना…गुड्डे-गुड़ियों संग सजना-संवरना,उनका ब्याह रचाना, बारात बुलानाखुद भी कंगन-चूड़ी पहनना…काजल-बिंदी-रंग लगाना,कजरारे नैनों से बातें-इशारे करनाघुंघुरू-पायल संग रिश्ता…और..बचपन से ही नाच-गाने का शौक,बात-बात में मुंह बिचकाना…और…अधिकार जताने को…भाई-बहनों से लड़ जाना….कभी अनचाहे ही…लड़कर…अपना हक भी जताना…कभी खुद को दीन-हीन मान लेनाकभी खुद की ही नजर में…खुद को हिकारत से देखनाबेटियों की स्वाभाविक आदतें हैंगौर करें तो यही कुछ कारण हैंजो परिवार में हम बेटियों को….”चंचलमना” कहा जाता है…!इसी से हमारी पहचान है…पर…समाज का विधान तो देखो…ससुराल जाते ही….!जाने क्यों हम बेटियों कीहर अदाओं में…हर बात में…!कमी ही कमी नजर आती है…गुड्डे-गुड़िया-कंकण-गोटी तोभूली-बिसरी बातें हो जाती हैं..यहां मैं सजती-सँवरती तो हूँपर…यह सोचती भी हूँ….!मां जैसा काजल का टीकासासु कहाँ कभी लगाती हैं…ननदें तो हर बात में…!टोका-टोकी ही करतीं हैं….बहन जैसा कहाँ…?कभी अपने पास बुलाती हैं…समझ में नहीं आता मुझको किमेरा श्रृंगार भी.. लोगों के लिए…घूंघट के आड़ में ही…!क्यों रखा जाता है….?पुरुषों से तो माना ठीक है…पर…महिलाओं को भी मेरा श्रृंगारघूंघट उठाकर…आँख बंद कर…क्यों दिखाया जाता है…?अरे दुल्हन हुई तो क्या….!मुझे देखने का अधिकार नहीं…देखो तो सखी…!ससुराल जाते ही…चंचलमना कीसभी आदतें बदल दी जाती हैं…उभरे हुए पांख सभी….!निर्मोही होकर कतर दिए जाते हैंअति पीड़ा मन में होती है,आह हृदय से निकलकर कहती हैआओ धरातल पर भाई,लेने दो मुझको भी अंगड़ाई…मैं भी हूँ तेरी ही परछाईं….यह…कब स्वीकार करोगे भाई…!कब स्वीकार करोगे भाई…!!रचनाकार—— जितेन्द्र दुबेअपर पुलिस अधीक्षकजनपद—कासगंज002

By सूरज जायसवाल

स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। स्टेट इंडिया न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें Websi state India news channel समाचार वेबपोर्टल है जो जौनपुर व नवीनतम शीर्ष समाचारों , खेल,व्यवसाय,मनोरंजन,राजनीति और कई अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से जौनपुर तथा भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। Mera name Suraj Jaiswal hai, mai vedio janta ki shewa .aur news aap sab Tak pahuchane ka kam karta hu, aap sabka pyar aur bharosha chahiye, State. Uttar Pradesh Distic.jaunpur Village.nauperwa bazar Pin.222109 https://stateindianews.com/ stateindianews@gmail.com https://www.youtube.com/@stateIndianewschannel मोबाइल 9967830838

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *