आयुष कॉलेज कांधापुर यादवेश क्रिकेट मेला के अगले दौर में
नौपेड़वा यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे हैं यादवेश क्रिकेट मेला के 41वे संस्करण में आज का मुकाबला धर्मादेवी पीजी कॉलेज बेलापार और आयुष कॉलेज कांधापुर के बीच में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर धर्मादेवी पीजी कॉलेज बेलापार ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी धर्मादेवी पीजी कॉलेज की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए।सन्दीप ने 30 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। रजनीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 11 रन लेकर 3 सफलताएं अर्जित की।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष कॉलेज कांधापुर की टीम ने 7 ओवर में ही 85 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।मुरारी ने 50 रनों की शानदार पारी खेली।इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच मुरारी यादव रहे।इस मैच के अंपायर अरुण यादव और विमल यादव रहे।कमेंट्री दीपक यादव ने किया। स्कोरिंग विशाल ने किया।आज के मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री श्री अनिल यादव और समाजवादी शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री बृजभूषण यादव व धर्मादेवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक श्री विकास यादव रहे। आयोजक मंगल यादव ने सभी को आभार प्रकट किया।
